फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों को 31 जनवरी तक मिल जाएंगे प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। 31 जनवरी तक सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र पहुंच जाएंगे। इस बाबत माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी पत्र में कहा है कि परिषिदीय परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इसी के मद्देनजर संबंधित विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर 31 जनवरी तक प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। ऐसे में परीक्षार्थियों को दिए जाने वाले प्रवेशपत्र हर हाल में 25 जनवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्राप्त हो जाएंगे। इसके अलावा परीक्षार्थियों के उपस्थिति पत्रक, परीक्षा केंद्रवार नामावली, विद्यालयवार नामावली, संख्या सूचक चक्र, हाईस्कूल लिखित परीक्षा ओएमआर एवार्ड शीट, इंटरमीडिएट लिखित परीक्षा ओएमआर एवार्ड शीट, परीक्षा केंद्र सूची, कक्षा नौ/11 के पंजीकरण कार्ड एवं पंजीकरण नामावली और डेस्क स्लिप भी 25 जनवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें