शहर के विभिन्न स्कूलों ने अपने यहां ऑनलाइन कक्षाओं की तैयारी शुरु कर दी है। सेंट जोसफ कॉलेज ने पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी। प्रधानाचार्य थॉमस कुमार बताया कि एलकेजी से आठवीं तक के बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं का टाइम टेबल भेज दिया है।
बारिश और शीतलहर को देखते हुए प्रयागराज में 12वीं तक के विद्यालयों को 10 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस बारे में निर्देश जारी करते हुए सह जिला विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्य ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्कूल में उपस्थित होकर शासकीय कार्यों के निष्पादन काे कहा है।
विज्ञापन
शहर के विभिन्न स्कूलों ने अपने यहां ऑनलाइन कक्षाओं की तैयारी शुरु कर दी है। सेंट जोसफ कॉलेज ने पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी। प्रधानाचार्य थॉमस कुमार बताया कि एलकेजी से आठवीं तक के बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं का टाइम टेबल भेज दिया है। ऑनलाइन कक्षाएं सुबह नौ से एक बजे तक संचालित की जाएगी। मंगलवार से कक्षा नौ और 11वीं के बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। एमपीवीएम में भी कक्षा एक से नौ तक और 11वीं की ऑनलाइन कक्षाएं सोमवार से शुरू होगी।