फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : होटल के लिफ्ट में गिरी स्कूल की काउंसलर, हालत गंभीर

Sun, 18 Sep 2022 12:28 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झलवा की रहने वाली मल्लिका श्रीवास्तव लूकरगंज स्थित एक स्कूल में काउंसलर हैं।स्कूल का स्टाफ शनिवार की दोपहर सिविल लाइंस स्थित एक होटल लंच के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
लिफ्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित एक होटल की लिफ्ट से स्कूल की काउंसलर नीचे गिर पड़ीं। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घर वालों ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। झलवा की रहने वाली मल्लिका श्रीवास्तव लूकरगंज स्थित एक स्कूल में काउंसलर हैं। स्कूल का स्टाफ शनिवार की दोपहर सिविल लाइंस स्थित एक होटल लंच के लिए पहुंचा था।

विज्ञापन



यहां पहली मंजिल पर मल्लिका ने जैसे ही लिफ्ट का चैनल खोला, वह नीचे गिर पड़ी। लिफ्ट ऊपर चली गई थी लेकिन इसके बाद भी लिफ्ट का चैनल खुल गया था। घटना से अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में मल्लिका को बाहर निकाला गया। उसके सिर में गहरी चोट आई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मल्लिका के पिता विनोद कुमार श्रीवास्तव ने होटल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही की तहरीर दी है। उनका कहना है कि लिफ्ट अगर प्रथम तल पर नहीं थी तो उसका दरवाजा कैसे खुल गया। लापरवाही के कारण उनकी बेटी की जान भी जा सकती थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें