फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अनियंत्रित होकर नहर में पलटी स्कूली बस, बाल-बाल बचे बच्चे, ;चालक पर लापरवाही से चलाने का आरोप

Sat, 12 Jul 2025 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदा गांव के पास शनिवार दोपहर बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही स्कूली बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे और सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
स्कूल बस पलटी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदा गांव के पास शनिवार दोपहर बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही स्कूली बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं बच्चों ने बताया कि चालक वाहन तेज चला रहा था।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जारी बाजार में संचालित एचएल जायसवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल की शनिवार दोपहर को छुट्टी होने के बाद चालक बलवीर यादव निवासी गढैया खुर्द बच्चों को 45 सीटर बस से घर छो़ड़ने जा रहा था। उसके साथ सहायक प्रकाश भी बस में मौजूद था। बस में चांदी, मैदा, बांसी डंडो, रामपुर, गडैया,जारी आदि गांव के अनन्या सिंह, सौम्या सिंह, मानसी कनौजिया, प्रिंस गौतम, ध्रुव सिंह, दिव्यांश सिंह, यश सिंह, राज रजक, आशुतोष सोनी सहित कक्षा एलकेजी से कक्षा 10 तक के 25 से अधिक बच्चे सवार थे।

विज्ञापन


बच्चों को छोड़ते हुए बस मैदा गांव के समीप पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर रोड के किनारे नहर में पलट गई। बस पलटते ही चालक मौके से फरार हो गया। बच्चों की चीज पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची कौंधियारा पुलिस व एसीपी कौंधियारा विवेक यादव ने तत्काल बच्चों को पास के अस्पतालों में भेजा। जानकारी पर अभिभावत के परिजन वहां पहुंचे और बच्चों को अपने साथ ले गए। हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।

मानसी कनौजिया एवं प्रिंस गौतम को मामूली चोट लगी थी पट्टी बांधकर घर भेज दिया गया। सौम्या सिंह पुत्री राकेश सिंह के हाथ में चोट लगी थी राकेश सिंह नैनी स्थित एक अस्पताल में ले गए थे वहां डाक्टर ने एक्स-रे कर देखा, लेकिन गंभीर चोट न होने के कारण पट्टी बांधकर उन्हें भी घर भेज दिया गया। बच्चों ने ड्राइवर पर तेज गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। एसीपी विवेक यादव ने बताया कि यदि कोई अभिभावक तहरीर देता है तो तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय के प्रबंधक एवं अध्यापक बच्चों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें