31 अक्तूबर तक बननी थी यह सड़कें
एसआरएन को जाने वाली सड़क और बैरहना से यमुना बैंक रोड वाली सड़क पर काम अधूरा है। कीडगंज वाली सड़क का काम पूरा नहीं हुआ है। रसूलाबाद घाट वाली सड़क और आईईआरटी क्रॉसिंग के पास भी काम पूरा नहीं हुआ है। झूंसी में कनिहार की ओर जाने वाले मार्ग पर नाले का निर्माण कार्य अधूरा है। कटका रोड के डिवाडर का और छतनाग रोड का काम बाकी है। नैनी में एडीए कॉलोनी से अरैल तक की सड़क किनारे इंटरलॉकिंग का काम बाकी है।
डामर की एक लेयर ही बिछाई गई है। मिर्जापुर रोड पर सरगम सिनेमा से एडीए कॉलोनी का काम नहीं पूरा हुआ है। नैनी स्टेशन रोड से मेवालाल की बगिया मार्ग पर नाली निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा है। फाफामऊ में बसना नाले से बेला कछार तक की सड़क का भी काम समय से पूरा नहीं हो पाया है। शांतिपुरम में सेक्टर-ए के अंदर से होते हुए बेला कछार तक की सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। सड़क किनारे गिट्टी का ढेर लगा है।
सड़कों का काम जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। 31 अक्तूबर तक जिन सड़कों का काम पूरा होना था, उनमें से अधिकतर का काम हो गया है। बाकी कार्य भी जल्द से जल्द करवाया जाएगा। - डॉ. अमित पाल शर्मा, वीसी, पीडीए