फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime : दिन दहाड़े स्कार्पियो को घेरकर बरसाईं गोलियां, प्रॉपर्टी डीलर को किया छलनी, भाई समेत दो गंभीर

Sat, 28 May 2022 03:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुबस्सिर पुत्र अतीक अहमद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके पिता का ईट-भट्ठा भी है, जिसमें वह और उसका भाई मुदस्सिर (26) हाथ बंटाया करते थे। शनिवार को दोनों भाई रोज की तरह भट्ठे पर ही गए थे। वहां से सुबह 11 बजे के करीब वह अपने मामा के लड़के आकिब (23) निवासी असरौली पुरामुफ्ती व दोस्त अदनान के साथ स्कार्पियो पर सवार होकर भट्ठे से लौट रहे थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : मुबस्सिर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूदापुर गांव के मुबस्सिर अहमद (24) को घर लौटते वक्त गोलियों से भून दिया गया। उसकी स्कॉर्पियो को घेरकर फायरिंग की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। गोली लगने से उसके सगे भाई समेत दो अन्य भी जख्मी हुए जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को एक जमीन के विवाद में अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन



मुबस्सिर पुत्र अतीक अहमद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके पिता का ईट-भट्ठा भी है, जिसमें वह और उसका भाई मुदस्सिर (26) हाथ बंटाया करते थे। शनिवार को दोनों भाई रोज की तरह भट्ठे पर ही गए थे। वहां से सुबह 11 बजे के करीब वह अपने मामा के लड़के आकिब (23) निवासी असरौली पुरामुफ्ती व दोस्त अदनान के साथ स्कार्पियो पर सवार होकर भट्ठे से लौट रहे थे। तभी सामने से आई सफारी गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सफारी से उतरे असलहाधारी युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Prayagraj News : गोली लगने के बाद एसआरएन लाए गए घायल। - फोटो : अमर उजाला।
सफारी से पहुंचे थे बदमाश
उन्होंने स्कॉर्पियो को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिसमें मुबस्सिर गोलियों से छलनी हो गया। उधर, मुदस्सिर व आकिब को भी गोलियां लगीं, जिससे वह जख्मी हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर घरवाले व पुलिस भी आ गई। सभी को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।


एसआरएन अस्पताल पहुंचने पर मुबस्सिर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य दोनों को भर्ती कर लिया गया। उधर जानकारी मिलते ही एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल, सीओ सुधीर कुमार आसपास के कई थानों की फोर्स संग मौके पर पहुंच गए। एसआरएन अस्पताल में भी फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

Prayagraj News : गोली लगने के बाद एसआरएन लाए गए घायल। - फोटो : अमर उजाला।
चार लोगों को कराया गया नामजद

मृतक के पिता अतीक अहमद की ओर से चार लोगों को नामजद कराया गया है। आरोप है कि उनके दोनों बेटे और भांजा आकिब एक अन्य संग स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी गांव के ही रहने वाले खुर्शीद अहमद, जावेद, जैद और फैजू सफारी से आए और फायरिंग कर उनके बेटे की हत्या कर दी। साथ ही दूसरे बेटे मुदस्सिर व भांजे आकिब को जख्मी कर दिया। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने फायरिंग में अवैध के साथ ही लाइसेंसी असलहों का भी प्रयोग किया।


दोनों पक्षों में एक जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पांच टीमें लगाई गई हैं। - अजय कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें