फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ने पेंशनर्स के लिए खोले अतिरिक्त काउंटर

Fri, 09 Oct 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में सीनियर सिटिजन, विकलांग और महिलाओं के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। अमर उजाला की ओर से एसबीआई की त्रिवेणी शाखा (मुख्य शाखा) में बुजुर्ग नागरिकों एवं पेंशनर्स की असुविधा से जुड़ी खबर प्रकाशित किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की आरएस वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भीड़ बढ़ने की दशा में अतिरिक्त काउंटर खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन


गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एसबीआई के डीजीएम कंचन बरन चक्रवर्ती और एजीएम संगीता सहाय अस्थाना से बैंकों में विकलांगजनों के लिए व्हील चेयर को अंदर ले जाने की व्यवस्था करने के साथ रैंप बनाने की मांग की है। बैठक के दौरान इस बात पर नाराजगी व्यक्त की गई कि चार सितंबर को सीनियर सिटिजन काउंटर पर तैनात कर्मचारी की शह पर एक राइफलधारी पुलिस मैन ने एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ अभद्रता की। इसकी शिकायत उन्होंने तत्काल चीफ मैनेजर पर्सनल बैंकिंग सौरभ चंद्रा से की। इस उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया, पेंशनर्स की ओर से याद दिलाने पर सौरभ चंद्रा ने उनके साथ खराब व्यवहार किया।

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एसबीआई के डीजीएम को चेतावनी दी है कि उनकी मांगों को अनसुना किए जाने पर वह उपभोक्ता फोरम में मुकदमा करेंगे। पेंशनर्स ने चीफ मैनेजर सौरभ चंद्रा को तत्काल हटाने की मांग की है। इस संबंध में पेंशनर्स की ओर से एसबीआई के चीफ जनरल मैनेजर लखनऊ को भी नोटिस भेजकर 14 सितंबर को एसबीआई त्रिवेणी शाखा में लंबी कतार में खड़े-खड़े शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी के बेहोश होकर गिरने पर मृत्यु के बाद 10 लाख के मुआवजे की मांग की है। बैठक में भगवती प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, आरके जायसवाल, श्याम सुंदर पटेल, तुलसी राम, शंभूनाथ एवं विद्याधर त्रिपाठी सहित कई अन्य पेंशनर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें