फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले डीआरएम, ‘हिंदी है हम’ में रेल परिवार भी होगा शामिल

Sat, 22 Aug 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news: DRM Amitabh - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
अमर उजाला के हिंदी है हम अभियान से रेल प्रशासन भी प्रभावित हुआ है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के डीआरएम अमिताभ ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रयागराज मंडल के मुखिया होने के नाते वह रेलकर्मियों से आग्रह करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा काम हिंदी में ही करें। हिंदी में काम करना हमें गर्व की अनुभूति देता है। बोले, अमर उजाला की इस मुहिम की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।
विज्ञापन


डीआरएम अमिताभ ने कहा कि प्रयागराज मंडल हिंदी भाषी क्षेत्र की ह्दयस्थली है। इसलिए यहां सरकारी कार्य अधिक से अधिक हिंदी में ही किया जाना चाहिए। गैर तकनीकी कार्य तो पूरी तरह हिंदी में तथा तकनीकी कार्य यथासंभव अधिकाधिक रूप से हिंदी में ही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज मंडल राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने का हमेशा से ही पक्षधर रहा है।

इस अभियान को अनूठी पहल बताते हुए उन्होंने सभी अफसरों एवं कर्मचारियों तको हिंदी में कार्य करने का आग्रह किया। डीआरएम ने बताया कि प्रयागराज मंडल में शुक्रवार को ही उन्होंने ऑनलाइन राजभाषा बैठक की अध्यक्षता भी की। इसमें निर्देश दिया गया कि स्टेशन संचालन नियम जैसे तकनीकी दस्तावेजों को भी अनुवाद करके हिंदी में जारी किया जाए। इस बात पर भी बल दिया कि विभिन्न शाखाओं द्वारा जारी किए जा रहे राजभाषा संबंधी आंकड़े गुणवत्तापूर्ण एवं सत्यपरक होने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने इस वर्ष हिंदी को बढ़ावा दिए जाने के संबंध में किए गए तमाम कार्यों का भी उल्लेख किया। कहा कि मंडल में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए मंडल कार्यालय के कई कंप्यूटरों पर यूनिकोड साफ्टवेयर लोड किया गया। एडीआरएम अनुराग गुप्ता ने भी आगामी दिनों में राजभाषा विभाग की ओर से किए जाने वाले कार्य की चर्चा की। सीनियर डीसीएम अंशु पांडेय ने हिंदी को दिल से अपनाए जाने की जरूरत पर जोर दिया। 

डीआरएम ने रेल त्रिवेणी पत्रिका का किया विमोचन
मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ ने शुक्रवार को प्रयागराज मंडल द्वारा प्रकाशित की गई राजभाषा पत्रिका रेल त्रिवेणी के नए संस्करण का विमोचन भी किया। इस दौरान प्रयागराज मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा संपन्न की गई विभिन्न राजभाषा गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया बगया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें