प्रधान पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
दो दिन की मोहलत देने के बाद खत्म हुआ जाम
उसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीम कोरांव व एसडीएम मेजा से विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बात की जिस पर उप जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की तरफ से 20 लख रुपए मुआवजा डेढ बिस्वा जमीन और दो आवास की स्वीकृति हो गई है। इसपर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने एक ज्ञापन दिया। इसमें लोगों द्वारा मांग किया गया कि प्रधान मोहम्मद यूसुफ सहित अन्य परिवार के लोगों के असलहों के लाइसेंस निरस्त हो, दोषियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए।
परिवार के एक सदस्य को दी जाए नौकरी
हिंदू समाज के शमसान व सरकारी जमीन में प्रधान द्वारा बसाए गए मुसलमानों को हटाया जाए, उनके घरों को जमीदोंज किया जाए ,मृतक परिवार के परिजनों के खेती के लिए भूमि दिलाई जाए , परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस किया जाए, और परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाए यदि दो दिन के अंदर यह कार्रवाई नहीं हुई तो विश्व हिंदू परिषद व लोगों द्वारा हिंदू महापंचायत की जाएगी ।वहां उपस्थित आसपास गांव के लोगों ने बताया कि खीरी पुलिस द्वारा हम लोगों के गांव में जाकर हम लोगों को डराया धमकाया जा रहा है कि यदि इस बार तुम लोग इकट्ठा हुए तो तुम लोगों के ऊपर मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया जाएगा।
सोमवार को हुई थी सत्यम शर्मा की हत्या
छेड़खानी को लेकर स्कूल में हुए विवाद के बाद स्कूल से घर लौटते समय छात्र सत्यम शर्मा (16) की खीरी बाजार के पास पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप तुर्कपुरवा के प्रधान मो. युनुस समेत गैर समुदाय के पांच लोगों पर लगाया गया। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें कुछ नाबालिग भी हैं। सभी को पुलिस ने जेल भेजा है। नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।