फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नकल माफिया केएल पटेल का गुर्गा है सरगना विजयकांत, लेखपाल मुख्य परीक्षा में भी की थी सेंधमारी

Sun, 18 Feb 2024 02:36 PM IST
विनोद सिंह आलोक श्रीवास्तव, प्रयागराज

सार

दो साल पहले राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा में भी उसने सेंधमारी की थी। प्रयागराज समेत तीन शहरों में ब्लूटूथ ईयर बड व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से अभ्यर्थियों को नकल कराते पकड़ा गया था।
विज्ञापन
केएल पटेल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़े गए गिरोह का सरगना विजयकांत पटेल कुख्यात नकल माफिया केएल पटेल का गुर्गा है। अपने आका के जेल जाने के बाद वह खुद का गिरोह संचालित करने लगा था। दो साल पहले राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा में भी उसने सेंधमारी की थी। प्रयागराज समेत तीन शहरों में ब्लूटूथ ईयर बड व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से अभ्यर्थियों को नकल कराते पकड़ा गया था।

विज्ञापन


विजयकांत अतनपुर बहरिया का रहने वाला है और वह केएल पटेल के लिए काम करता था। जुलाई 2022 में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा के दौरान उसे उसके गिरोह के दो अन्य सदस्यों संग एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। साथ ही भारी मात्रा में ईयर बड व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की थी।

पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि ब्लूटूथ ईयर बड व इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस के जरिये उसने न सिर्फ प्रयागराज, बल्कि कानपुर नगर के दो और वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित परीक्षा केंद्र पर भी अभ्यर्थियों को नकल कराने का ठेका लिया था। इस खुलासे के बाद उसके खिलाफ कानपुर के गोविंदनगर और वाराणसी के शिवपुर थाने में मुदकमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास ने ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में किया था फर्जीवाड़ा

शनिवार को पकड़ा गया विकास पटेल पिछले साल जून में हुई ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के मामले में वांछित था। कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज में बहरिया के पास सोमनाथ पटेल ईयर बड से नकल करते पकड़ा गया था। एसटीएफ ने पूछताछ की तो उसने बताया कि कपसा के ही विकास पटेल ने उसे वहीं के नरेंद्र उर्फ नागेंद्र पटेल से मिलकर चार लाख में परीक्षा पास कराने का ठेका लिया था। यह भी बताया था कि विकास एक निजी महाविद्यालय में क्लर्क है।

टीजीटी में नकल कराते पकड़ाया था मनीष, लगा था गैंगस्टर

सिपाही भर्ती में सेंधमारी की कोशिश में अपने गिरोह के अन्य लोगों संग गिरफ्तार मनीष पटेल ढाई साल पहले टीजीटी में नकल कराते गिरफ्तार हो चुका है। अगस्त 2021 में उसे एसटीएफ ने शिवकुटी क्षेत्र से ही छह अन्य लोगों संग गिरफ्तार किया था। बाद में उसके व उसके साथियों पर गैंगस्टर लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें