फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अखंडता और एकता को मजबूत करने में सरदार पटेल ने निभाई थी अहम भूमिका : महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपाइयों ने बुधवार को मेजा में रन फॉर यूनिटी के तहत एकता यात्रा निकाली। एकता यात्रा मेजा के विसहिजन कला से निकाली गई। यात्रा को भाजपा यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में शामिल लोगों पर बद्री नाथ तिवारी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने पुष्पवर्षा की। इस दौरान प्रयागराज के महापौर गणेश केशरवानी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की अखंडता और एकता को मजबूत नींव प्रदान की थी। हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।
भाजपा यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि रन फॉर यूनिटी समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत एकजुटता ही है। सभा का संचालन भाजपा मेजा मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने किया। एकता यात्रा में करछना के पूर्व विधायक आनंद कुमार पांडेय, डॉ. अमरेश चंद्र तिवारी, जयशंकर पांडेय, योगेश शुक्ल, इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला, मांडा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, सुशील मिश्रा, आशीष मिश्रा मुन्ना मौजूद रहे। उधर, समाजसेवी सिद्धांत तिवारी के बेटे पार्थ तिवारी की मौत पर भाजपाइयों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें