हिंदी की पुस्तक का नाम तारंगी रखा गया है। इसमें अधिकतर अध्याय एनसीईआरटी के है। इसमें से दक्षिण भारत और उत्तर पूर्व से जुड़े अध्याय हटाकर प्रदेश के परिवेश के वाले पाठ जोड़े गए हैं। कुछ कविताओं के पाठ बढ़ाए गए हैं। अंग्रेजी की पुस्तक का नाम मृदंगम है। इसमें भी कुछ बदलाव किया गया है। गणित की पुस्तक का नाम आनंदम गणित है। इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। सहायक उप शिक्षा निदेशक डॉ.दीप्ति मिश्रा ने बताया कि बच्चों की नींव मजबूत करने के उद्देश्य से बदलाव किया गया है। मई में ये किताबें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूलों में पहुंचा दी जाएंगी।