इविवि संस्कृत विभाग में सोमवार को सारस्वत सम्मान समारोह में प्रो. हरिदत्त शर्मा का अभिनंदन करते कुलपति प्रो. रतन लाल हंगलू।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले शिक्षकों को सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षक प्रो. राजेंद्र मिश्र और प्रो. हरिदत्त शर्मा हैं। इन्हें कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रो. राजेंद्र मिश्र को संस्कृत संस्थान की ओर से इसी साल विश्व भारती सम्मान तथा प्रो. हरिदत्त शर्मा को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन उपलब्धियों के लिए विभाग के दोनों विद्वानों को सारस्वत सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। संस्कृत अकादमी के विशिष्ट पुरस्कार विजेता गंगानाथ झां संस्कृत परिसर के प्रो. जनार्दन प्रसाद पांडेय को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों को अध्यापक संघ के पदाधिकारियों की ओर से भी अभिनंदन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. शंकर दयाल द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. मृदुला त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में अध्यापक संघ के अध्यक्ष प्रो. रामसेवक दुबे, उपाध्यक्ष एआर सिद्दीकी, डॉ.लालसा यादव, महामंत्री प्रो. शिव मोहन प्रसाद, एडीसी के डॉ.राजेंद्र त्रिपाठी आदि शिक्षक मौजूद रहे।