Prayagraj News : प्रभावित इलाके का दौरा करतीं सांसद रीता जोशी।
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार को दिन के करीब 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट चौक स्थित नेहरू मार्केट पहुंचे। वहां उन्होंने आग से जली दुकानों का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रभावित दुकानदारों से बात की। लोगों ने आग की भयावहता का बारे में जानकारी दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रभावित दुकानदारों से अपने आधार कार्ड के साथ ही भंडारित वस्तुओं के बारे में राजस्व टीम को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा।
उधर, नेहरू कांप्लेक्स में लगी आग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आपातकालीन बैठक हुई। जिला अध्यक्ष लालू मित्तल की अध्यक्षता में चौक घंटाघर में बैठक कर मुआवजे की मांग की गई। अग्निकांड से तबाह हुए व्यापारियों से मिलकर उनकी तकलीफों के बारे में बात की गई। अनेक व्यापारी फायर ब्रिगेडकर्मचारियों के साथ अपनी जान पर खेलकर आग बुझाने में लगे रहे, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आमिर लेडीज पर्स और कपड़े की दुकान का ताला काटकर पानी डलवाया, जिसके कारण आग आगे बढने से रुक गई।
Prayagraj News : आग से तबाह हुआ संजय मार्केट।
- फोटो : अमर उजाला।
लालू मित्तल ने अधिकारियों की इस टिप्पणी पर अफसोस प्रगट किया। गंगापार अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने उन सभी 15 दुकानदारों को,जिनकी दुकानें पूरी तरीके से जल गई, उन्हें तत्काल मुआवजा देने की मांग की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप केशरवानी ने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाया और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के पास स्वयं भी अपनी सुरक्षा के लिए ना तो मास्क था ना ही जीवन रक्षक कोई जैकेट ।महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से व्यापारियों ने तत्काल जला हुआ मलवा हटाने की मांग की।
सांसद रीता बहुगुणा ने पोछे आंसू
प्रयागराज। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी घंटाघर पहुंचकर नेहरू मार्केट अग्निकांड में प्रबावित दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि वह इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रभावित दुकानदारों की क्षति की भरपाई कराएंगी।