मेले में मिलकर सुनिश्चित की स्वच्छता
स्वच्छताकर्मी रानी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारे लिए जो भी किया वह सुनकर अच्छा लग रहा है। हमने महाकुंभ में जान लगाकर मेहनत की थी उसी का लाभ आज हमें मिल रहा है। इसी तरह, नैनी तहसील से महाकुंभ में स्वच्छता कार्य के लिए आए एक स्वच्छताकर्मी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 10 हजार रुपया बोनस और 16000 रुपए निश्चित मानदेय देने की घोषणा की है, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं। महाकुंभ के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में हम सभी ने मिलकर सफाई और स्वच्छता को सुनिश्चित किया किसी भी तरह की कोई घटना नहीं हुई। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिले चेहरे
स्वच्छताकर्मी अमन ने बताया की मेले में स्वच्छता को लेकर किए गए अच्छे कार्य को मुख्यमंत्री ने सराहा है और इसीलिए उन्होंने हमें 10 हजार अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है यह अच्छी पहल है। इससे हम सभी का हौसला बढ़ेगा और हम मन लगाकर स्वच्छ प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। एक अन्य स्वच्छताकर्मी लाल बहादुर ने बताया कि महाकुंभ समापन के बाद मुख्यमंत्री हमारे बीच आए यह देखकर हमें अच्छा लगा। उन्होंने हमारा सम्मान भी किया और हमारे साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया यह अच्छी पहल है।