घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
आनन- फानन में परिजन उसे अस्पताल ले कर भागे। जहां चिकित्सकों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। दुल्हन के मौत की सूचना मिलते ही मायके में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल अजेहरा गांव पहुंचे। सूचना पर इफको चौकी इंचार्ज नवीन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फूलपुर कार्यपालक मजिस्ट्रेट एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में मृतक दुल्हन के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार गौतम का कहना है कि दुल्हन के पिता के द्वारा किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उनकी तहरीर पर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शादी की खुशियों को लगा ग्रहण, घर में मचा कोहराम
बरात लौटते ही दुल्हन की अचानक हुई मौत से शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम छा गया है। उधर ससुराल में पहुंचते ही बेटी के मौत की खबर से मायके में रोना पिटना मच गया। माता-पिता के साथ ही भाई बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दुल्हन के मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। दुल्हन की अचानक हुई मौत की घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।