आशंका लगाई गई थी कि किसान यूनियन से जुड़े लोग विरोध प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से मुख्यालय में पहुंच सकते हैं। जिसके बाद प्रदर्शन के दौरान कार्यालय परिसर में कूड़ा व मलबा फेंके जाने का अनुमान था। जिसके बाद माहौल खराब होने की आशंका तेज हो गई। लेकिन बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों की मौजूदगी के चलते प्रदर्शन करने मुख्यालय कोई नहीं आया। उधर अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला ने ट्रांसपोर्ट नगर में किए जा रहे धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन का ज्ञापन लिया और उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
20 अप्रैल को सफाई कर्मियों के लिए लगेगा चिकित्सा शिविर
वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन के विरोध में उतरे सफाई कर्मियों की समस्या नगर आयुक्त सीलम साई तेजा ने सुनी। उन्होंने आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन शासन स्तर से जल्द बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को सफाई कर्मचारियों ने लिए बैंक की तरफ से बीमा व चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। जहां सफाई कर्मियों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन व चश्मा वितरण निशुल्क रहेगा। इसके अलावा सफाई कर्मियों को बेहतर जूते व मानसून से पहले रैन कोट उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि जलकल के नियमित कर्मचारी औरंगजेब के परिजनों को करीब 40 लाख रुपये की बीमा राशि मिली है। वहीं नगर आयुक्त ने सभी आठ जोन में जानवरों के अंतिम संस्कार के लिए शवदाह गृह बनाने की बात कही।