शिवगढ़। सफाई के अभाव में सड़क युक्त कीचड़
गोहरी गांव के मजरा बेचू का पूरा में पिछले कई महीनों से सफाई व्यवस्था ठप है। गंदगी के कारण नालियां जाम हो गई हैं। इन नालियों का दूषित पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़कों पर फैले कीचड़ से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते हैं।
बरसात में स्थिति और खराब होने तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है। ग्रामीण खन्ना गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, काशी पटेल, रामनरेश पटेल, लालू पासी, गुलाब पटेल, जगत पटेल और राजकुमार पटेल ने बताया क अधिकारियों को कई बार शिकायत पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और कीचड़ हटाने की मांग की है।