फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्य एक्सप्रेसवे : किसानों ने भूमि अधिग्रहण का किया विरोध

Mon, 29 Jun 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सोरांव -- प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में चांदपुर मटियारा गांव में बैठक कर किसानों न
विज्ञापन
विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण का किसानों ने विरोध किया है। रविवार को बाहर सराय गांव में किसानों ने बैठक कर नाराजगी जताई। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे अपनी भूमि की रजिस्ट्री नहीं कराएंगे और परियोजना का विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे की अध्यक्षता में बैठक में किसानों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए पहले ही उनकी सैकड़ों एकड़ कृषि जमीन ली जा चुकी है।
कहा कि राष्ट्रीय राज मार्ग 19 पर कई किसानों की पहले से ही जमीन जा चुकी है। अब विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए बची हुई जमीन भी अधिग्रहीत की जा रही है। इससे उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। सरायबाहर, कल्याणपुर, गोहरी, वजीराबाद, मटियारा, चांदपुर के किसानों ने आरोप लगाया कि नई परियोजना के नाम पर गरीब किसानों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

इस माैके पर राम गणेश मौर्य, भारत लाल पटेल, रामशरण पटेल, सूरज राय, राम लखन भारती, राम कैलाश पटेल, शंकर लाल पटेल, रमाशंकर पटेल, पचाई भारतीय और मातादीन पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें