Prayagraj News : प्रेसवार्ता में बोलते संघ के सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले।
- फोटो : अमर उजाला।
सरकार्यवाह ने ग्रामीण भारत में रोजगार के अवसर पैदा करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण, उद्योग भारती भी ग्राम विकास से जुड़ेंगे। संघ का पूरा प्रयास रहेगा कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले रोजगार के लिए शहरों की तरफ पलायन न करें। साथ ही बेरोजगारी की समस्या से निजात दिलाने की मंशा से शुरू किए गए स्वावलंबी भारत अभियान का प्रचार प्रसार एवं विस्तार करने की बात भी उन्होंने कही।
स्वावलंबी अभियान के दौरान ही लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। कहा कि भारत क्षमतावान युवाओं का देश है। यहां आत्म विश्वास पैदा करने की जरूरत है। उनके अंदर दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने की सामर्थ्य मौजूद है।