Prayagraj News : संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए जयपुरिया स्कूल पर बना स्वागत द्वार।
- फोटो : अमर उजाला।
कश्मीरी पंडितों की हत्या और समसामयिक विषयों पर भी होगी चर्चा
गौहनियां स्थित वात्सल्य परिसर में चार दिवसीय बैठक में संघ कार्य के विस्तार का वृत्त भी लिया जाएगा। देश में वर्तमान समय में चल रहे समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी। इसमें मुख्य रूप से हिंदुओं पर पिछले दिनों हुए हमले, जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हो रही हत्या, केरल में संघ के स्वयं सेवकों पर हो रहे हमले आदि मुद्दों पर भी विशेष चर्चा होगी।
मातृभाषा में शिक्षा भी संघ के एजेंडे में
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संगम नगरी में होने वाली बैठक में मातृभाषा में शिक्षा उपलब्ध करवाए जाने पर भी चर्चा होगी। संघ प्रमुख भी मातृभाषा के विस्तार का समर्थन करते हैं। इसी वजह से संघ के सभी आयोजनों में पदाधिकारी अपना संबोधन हिंदी में ही देने का प्रयास करते हैं। भले ही वे गैर हिंदीभाषी क्षेत्र के हों। संघ का प्रयास है कि तकनीकी शिक्षा भी हिंदी में ही दी जाए।