सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई अनौपचारिक बातचीत में संगीत सोम ने कहा कि भाजपा सरकार ने फ्री में राशन सिर्फ एक जाति के लोगों को ही नहीं दिया। सभी को राशन मिला, घर मिला।
मेरठ की सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में मोदी, योगी की लहर बनी हुई है। इस लहर की वजह से विपक्षी दल के नेता अपने घर का भी वोट नहीं बचा पा रहे हैं। डबल इंजन वाली सरकार की वजह से प्रदेश में हुए ढेरों विकास कार्य की वजह से विपक्षी दल के नेताओं के घर वाले भी भाजपा के कमल निशान वाला ही बटन दबा रहे हैं।
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई अनौपचारिक बातचीत में संगीत सोम ने कहा कि भाजपा सरकार ने फ्री में राशन सिर्फ एक जाति के लोगों को ही नहीं दिया। सभी को राशन मिला, घर मिला। सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ मिलने के साथ ही अच्छी सड़कें मिली। डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के साथ सबका भला किया। लेकिन किसी को गुंडई करने का मौका नहीं दिया।
भाजपा की सरकार में माफिया सलाखों के पीछे रहे। बातों ही बातों में संगीत सोम ने कहा कि इस चुनाव में अगर सपा की साइकिल वाले निशान का बटन दबाया तो समझ लेना कि आपने एक गुंडा पैदा कर दिया। यदि कमल का बटन दबाते हैं तो समझो आतंक का गला दबा दिया। भाजपा की सरकार किसी जाति धर्म के विरोध में नहीं, बल्कि गुंडागर्दी के खिलाफ है। पहले तीन चरण में ही भाजपा ने अपने काम के आधार पर काफी सीटें जीत लीं। बाकी चार चरण में भाजपा 300 का आंकड़ा आसानी से पार कर जाएगी।