प्रदेश के 15 शहरों 1575 बसें चलाने की तैयारी
अब नई व्यवस्था के तहत प्रदेश सरकार ने प्रयागराज सहित 15 शहरों में 1585 सिटी बस चलाने की तैयारी की है। इसमें प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, मेरठ में 150-150, लखनऊ और गाजियाबाद में 200-200, आगरा, मथुरा में 100-100, मुरादाबाद में 75 एवं अयोध्या, झांसी, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर और सहारनपुर में 50-50 सीएनजी बसें चलाई जानी है।
इसी माह प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद निजी ऑपरेटरों के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। तीन माह के भीतर कंपनी को बसें सप्लाई करनी होगी। -टीके बिसेन, संयुक्त निदेशक, परिवहन निदेशालय।