गौर करने वाली बात यह है कि पहले दो क्वार्टर में प्रयागराज की स्थिति बहुत बेहतर नहीं थी लेकिन आखिरी क्वार्टर में मानक के हर कसौटी पर खरा हुआ। सर्विस लेवल प्रोग्रेस के मानक पर प्रयागराज को 3000 यूएलबी स्कोर में से 2362.20 अंक मिले। वहीं प्रदेश स्तर पर औसत अंक 914.55 तथा राष्ट्रीय स्तर पर 1104.35 अंक रहा। सिटिजन वॉयस के मानक पर प्रयागराज ने 2250 में से 1904.86 यूएलबी स्कोर हासिल किया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक के बाद एक उपलब्धियों पर अफसरों तथा शहरियों को बधाई दी।
चार कैटेगरी में 90 फीसदी से अधिक अंक
राष्ट्रीय स्वच्छता रिपोर्ट के अनुसार घर-घर कूड़ा उठाने, व्यावसायिक क्षेत्रों में सफाई, आवासी क्षेत्रों की सफाई तथा झाड़ू लगाने के मामले में प्रयागराज को 90 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। सामुदायिक शौचालय की सफाई, शहर के सुंदरीकरण, जल निकासी, लोगों की शिकायतों के निस्तारण तथा खुला कूड़ा घर के क्षेत्र में संगम वासियों को 75 से 90 फीसदी के बीच अंक मिले हैं। सर्वे का ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं रहा जिसमें प्रयागराज को 50 फीसदी से कम अंक हासिल हुए हों।