फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेधावियों से महकी संगमनगरी, शक्ति के बाद अब महक

विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में टॉपर महक जायसवाल केक काटती हुई। संवाद
विज्ञापन
प्रदेश से लेकर देश तक प्रयागराज की बेटियों का परचम लहरा रहा है। पहले शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल कर शहर का गौरव बढ़ाया और अब महक जायसवाल ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप कर संगमनगरी का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा-2024 में शक्ति दुबे ने सात वर्षों के बाद अखिल भारतीय स्तर पर पहली रैंक हासिल की। सिविल सेवा परीक्षा के जानकारों को भी नहीं याद कि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में पहले कभी प्रयागराज की किसी बेटी ने सर्वाेच्च स्थान हासिल किया हो। प्रयागराज के लोग शक्ति दुबे की इस सफलता का जश्न अभी मना ही रहे थे कि संगमनगरी की एक और बेटी ने जिले के गौरव में चार चांद लगा दिए।
प्रयागराज के बच्चा राम यादव इंटर काॅलेज की छात्रा महक जायसवाल ने 97.20 फीसदी अंकों के साथ यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल कर शहरवासियों को फिर से जश्न मनाने का मौका दिया। यूपी बोर्ड के अफसरों को भी याद नहीं कि इससे पहले इंटरमीडिएट के किसी परीक्षार्थी ने कब टॉप किया था और खासतौर पर किसी बालिका ने। इससे पहले वर्ष 2018 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में बीबीएस इंटर कॉलेज प्रयागराज की छात्रा अंजलि वर्मा ने प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें