खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग की सहायक आयुक्त डॉ. शालि
- फोटो : kathua
केंद्रीय विद्यालय (केवी) संगठन की संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में न्यू कैंट प्रथम पाली ने अंडर-17 वर्ग के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अंडर-14 में वह पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। इसके अलावा अंडर-14 में न्यू कैंट द्वितीय पाली और अंडर-17 में एएफएस बमरौली की टीम भी फाइनल में पहुंची।
केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए अंडर-17 के पहले सेमीफाइनल में ओल्ड कैंट ने आठ ओवर में छह विकेट पर 45 रन (उज्ज्वल मिश्र 21, तेजस तिवारी 16 नाबाद, सौरभ 3/06) बनाए। जवाब में न्यू कैंट प्रथम पाली ने पांच ओवर में दो विकेट पर 49 रन (अखिलेश 31 नाबाद, तेजस तिवारी 2/24) बना लिए।
दूसरे सेमीफाइनल में न्यू कैंट द्वितीय पाली ने 8 ओवर में 47 रन (शिखर अग्रवाल 14, मुजीबुर्रहमान 11, पवन पांडेय 2/07) बनाए। जवाब में एएफएस बमरौली ने 7.5 ओवर में 5 विकेट पर 48 रन (अल्ताफ 20, हर्षित कुमार 2/10) बना लिए। अंडर-14 के दूसरे सेमीफाइनल में ओल्ड कैंट ने 8 ओवर में 56 रन (अंकित 28, श्रेष्ठ त्रिपाठी 3/11, अरहम 2/15) बनाए। जवाब में न्यू कैंट द्वितीय पाली ने 5.4 ओवर में 2 विकेट पर 58 रन (अकदस अंसारी 23 नाबाद, अरहम 21 नाबाद, हिमांशु 2/10) बना लिए।
इससे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग की सहायक आयुक्त डॉ. शालिनी दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर केवी न्यू कैंट के प्रधानाचार्य रवि प्रकाश, क्रीड़ा प्रभारी अब्दुल कादिर व अभिषेक गुप्ता, अनुज त्यागी, शिशिर मेहरोत्रा, मोहम्मद नबी आदि मौजूद रहे। शनिवार को अंडर-14 का फाइनल न्यू कैंट प्रथम पाली व द्वितीय पाली के बीच और अंडर-17 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला न्यू कैंट प्रथम पाली व एएफएस बमरौली के बीच खेला जाएगा।