रेवती रमण के नेतृत्व में प्रदर्शन तकरीबन तीन घंटे तक चला। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। हाथों में पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़े हुए दाम एवं तमाम खाद्य सामग्री के मूल्य वाली सूची की तख्ती लेकर सपाइयों ने सरकार को घेरा।
पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल एवं रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली तमाम चीजों के लगातार बढ़ रहे दाम के विरोध में सपाइयों ने राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। पार्टी नेताओं का कहना था कि केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार महंगाई को रोक पाने में अब तक विफल साबित हुई है।
विज्ञापन
रेवती रमण के नेतृत्व में प्रदर्शन तकरीबन तीन घंटे तक चला। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। हाथों में पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़े हुए दाम एवं तमाम खाद्य सामग्री के मूल्य वाली सूची की तख्ती लेकर सपाइयों ने सरकार को घेरा। ज्ञापन में बालू के पट्टे को निषाद समुदाय को दिए जाने की मांग भी की गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, रविंद्र यादव, एमएलसी बासुदेव यादव, रामकृपाल, परवेज अहमद, सत्यवीर मुन्ना, गामा पांडेय, मंजू यादव, तारिक सईद अज्जू, मयंक यादव आदि मौजूद रहे।
मुखौटा पहनकर पहुंचे कई सपाई
पत्थर गिरजा के पास हुए धरना प्रदर्शन में पार्टी नेता शाहिद अब्बास रिजवी के नेतृत्व में कई सपाई मुखौटा पहनकर पहुंचे। इसमें रसोई गैस, पेट्रोल की बढ़ी कीमत, सब्जियों के दाम में हुई वृद्धि का उल्लेख रहा।