Prayagraj News : प्रशांत सिंह, पूर्व विधायक हंडिया।
- फोटो : प्रयागराज
हंडिया से निषाद पार्टी से प्रत्याशी बने पूर्व विधायक प्रशांत सिंह
इसी तरह सपा को जिले में एक और झटका लगा। हंडिया के पूर्व विधायक प्रशांत सिंह राहुल ने सपा छोड़कर निषाद पार्टी का दामन थाम लिया और निषाद पार्टी ने उन्हें हंडिया सीट से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। प्रशांत सिंह हंडिया से कई बार सपा विधायक रहे स्व. महेश नारायण सिंह के पुत्र हैं। पिता की मौत के बाद खाली हुई विधानसभा सीट पर उन्होंन जीत हासिल की थी।
सपा से टिकट न मिलने से चल रहे थे नाराज
पिछले चुनाव में भी सपा ने उन्हें टिकट न देकर एमएलसी बासुदेव यादव की पुत्री निधि यादव को दे दी थी, जो बसपा के हाकिमलाल बिंद से पराजित हो गई थीं। इस बार भी प्रशांत सिंह हंडिया से सपा के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे, लेकिन सपा ने बसपा से सपा में शामिल हुए विधायक हाकिमलाल बिंद को प्रत्याशी बना दिया था।
इसके बाद से ही प्रशांत सिंह पार्टी से नाराज चल रहे थे। बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर पर रोज पहुंच रहे थे और उन पर निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे थे। भाजपा से समझौते में मिली हंडिया सीट पर निषाद पार्टी ने प्रत्याशी उतारकर सपा की मुश्किल बढ़ा दी है।