फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अटाला बवाल के आरोपी जावेद से जेल में मिलेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

Sun, 15 Jan 2023 11:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जून में हुए अटाला हिंसा के आरोपी जावेद पंप को जेल में बंद किए जाने को लेकर सपा ने सरकार को घेरा है। नेताओं का कहना है कि जावेद एक समाजसेवी हैं और उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : जावेद पंप। हिंसा का मुख्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून में हुए अटाला हिंसा के आरोपी जावेद पंप को जेल में बंद किए जाने को लेकर सपा ने सरकार को घेरा है। नेताओं का कहना है कि जावेद एक समाजसेवी हैं और उन्हें फर्जी तरीके से फंसाया गया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया है, जो देवरिया जेल में बंद जावेद से मिलेगा। जून में हुई हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ करने के साथ आग लगा दी थी, जिसमें काफी नुकसान हुआ था। इसकी वजह से कई दिनों तक तनाव बना रहा। मुख्य आरोपी जावेद पंप को देवरिया जेल में रखा गया है। इसके अलावा पीडीए ने जावेद का घर भी ढहा दिया था।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर सपाइयों ने उस समय भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने अब प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। प्रतिनिधिमंडल में प्रयागराज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, विधायक संदीप सिंह पटेल एवं देवरिया के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ.दिलीप यादव को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

योगेश चंद्र यादव ने बताया कि  प्रतिनिधिमंडल 18 जनवरी को देवरिया जेल में उनसे मुलाकात करेगा। उनका कहना है कि जावेद को फर्जी तरीके से फंसाया गया है। उनका यह भी कहना है कि यह सरकार जाति एवं धर्म देखकर कार्रवाई कर रही है। योगेश ने बताया कि जेल में जावेद से मिलकर उनके खिलाफ हुई कार्रवाई की बाबत पूरी जानकारी ली जाएगी। इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें