फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : चार पहिया शोरूम का सेल्समैन ग्राहकों के लाखों रुपए लेकर फरार, बुकिंग के नाम पर लिए थे पैसा

Wed, 16 Oct 2024 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावां में एक नामी चार पहिया वाहन का शोरूम है। सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव का एक युवक तकरीबन आठ माह से शोरूम में सेल्समैन का कार्य कर रहा था। शारदीय नवरात्र में कई ग्राहकों ने शोरूम में चार पहिया वाहन बुक कराया था।
विज्ञापन
fraud फ्रॉड - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत इलाके के अंदावां स्थित एक चार पहिया वाहन के शोरूम का सेल्समैन नवरात्रि में गाड़ी बुकिंग के नाम पर ग्राहकों से नगद और अपने खाते में जमा करा कर फरार हो गया। ग्राहकों को जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। ग्राहकों ने जब शोरूम के अधिकारियों  से शिकायत की तो सेल्समैन की खोजबीन शुरू हुई पर उसका पता नहीं चला। बुधवार को शोरूम के जीएम सेल्स सुशील ने आरोपी सेल्समैन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंदावां में एक नामी चार पहिया वाहन का शोरूम है। सरायइनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव का एक युवक तकरीबन आठ माह से शोरूम में सेल्समैन का कार्य कर रहा था। शारदीय नवरात्र में कई ग्राहकों ने शोरूम में चार पहिया वाहन बुक कराया था। आरोप है कि सेल्समैन ने ग्राहकों से बुकिंग के पैसे नगद एवं अपने खाते में करीब सात से आठ लाख रुपए जमा करा लिया।

ग्राहक जब गाड़ी की डिलिवरी लेने गए तो पता चला कि उनकी गाड़ी की बुकिंग ही नहीं हुई है। ग्राहकों को जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उनके होश उड़ गए। ग्राहकों की शिकायत पर शोरूम के अधिकारियों ने आरोपी सेल्समैन की खोजबीन शुरू की तो वह घर से गायब मिला। बुधवार को शोरूम के जीएम ने आरोपी सेल्समैन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें