फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एक सुपरवाइजर व दो बीएलओ का वेतन रोका, चार को चेतावनी, एसआईआर में लापरवाही पर कार्रवाई

Thu, 26 Feb 2026 02:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत कार्य में लापरवाही बरते जाने पर फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने एक सुपरवाइजर व दो बीएलओ का वेतन रोक दिया है और चार बीएलओ को अंतिम चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत कार्य में लापरवाही बरते जाने पर फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने एक सुपरवाइजर व दो बीएलओ का वेतन रोक दिया है और चार बीएलओ को अंतिम चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


नौ मैपिंग व तार्किक विसंगति में चिह्नित कुल 10,62,435 मतदाताओं में से 10,62,323 वोटरों (99.99 फीसदी) को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 7,56,967 (71.25 फीसदी) मतदाताओं को नोटिस उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वहीं, अब तक कुल 6,54,745 मतदाताओं (61.63 फीसदी) के नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पूरी कर चुके हैं।

फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में इस कार्य में लापरवाही के कुछ मामले सामने आने के बाद निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हीरालाल सैनी ने बीएलओ व सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की है। बूथ नंबर 154 के बीएलओ सौरभ शेखर और बीएलओ अभिताभ मिश्र के वेतन भुगतान पर रोक के आदेश दिए हैं। वहीं, पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही पर बूथ नंबर एक से 10 तक के बीएलओ के सुपरवाइजर रामकुमार का वेतन भी रोकने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, असंतोषजनक कार्य पाए जाने पर बूथ नंबर 34, 255, 271 व 341 की बीएलओ क्रमश: पद्मा शुक्ला, शिवानी पटेल, रेखा सिंह व पूनम लता को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। वहीं, नए मतदाता बनने के लिए छह मार्च तक फॉर्म-छह जमा किए जा सकते हैं। ऐसे में लोगों के पास फॉर्म जमा करने के लिए केवल नौ दिन शेष रह गए हैं। इस दौरान फॉर्म जमा करने वालों के नाम एसआईआर के तहत जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें