फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्यबाड़ा के संतों ने की मेलाधिकारी से मुलाकात,150 बीघा भूमि मांगी

Sun, 27 Nov 2022 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रामानुजनगर प्रबंध समिति की ओर से आचार्यबाड़ा के शिविरों को लगाने के लिए शनिवार को मंथन किया गया। इस बार 209 संस्थाओं को आचार्यबाड़ा में बसाया जाएगा। इसके लिए मेला प्रशासन से 150 बीघा भूमि आवंटित करने के लिए ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैष्णव परंपरा के आचार्यों,साधु-संतों ने माघ मेला में संगम की रेती पर बसने के लिए 150 बीघा भूमि मांगी है। इसमे आचार्य परंपरा के देश भर के संतों के शिविर लगाए जाएंगे। भूमि आवंटन पर चर्चा के बाद संतों ने मेलाधिकारी अरविंद चौहान से भी मुलाकात की।

विज्ञापन

रामानुजनगर प्रबंध समिति की ओर से आचार्यबाड़ा के शिविरों को लगाने के लिए शनिवार को मंथन किया गया। इस बार 209 संस्थाओं को आचार्यबाड़ा में बसाया जाएगा। इसके लिए मेला प्रशासन से 150 बीघा भूमि आवंटित करने के लिए ज्ञापन दिया गया।

इससे पहले हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष रामेश्वराचार्य, महामंत्री अखिलेशाचार्य,कोषाध्यक्ष घनश्यामाचार्य, संकर्षणाचार्य, राजारामाचार्य, हैग्रीवाचार्य, रामदेशिक आश्रम के महंत स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य, श्रीधराचार्य समेत कई संत उपस्थित थे। बैठक के बाद घनश्यामाचार्य ने बताया कि मेला में आचार्यबाड़ा के लिए भूमि इस बार रामानुजनगर प्रबंध समिति ही करेगी। इसके लिए मेला प्रशासन ने हामी भर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें