फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मुक्ति के लिए संतों-भक्तों ने किया अनंत पार्थिव शिवलिंग निर्माण

Sat, 31 Jul 2021 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • काले हनुमान मंदिर में छठवें दिन महायज्ञ जारी, भगवान शिव का जलाभिषेक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व जन कल्याण कोरोना महामारी से निजात  के लिए अनंत पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ कृपासिंधु हनुमान (काले हनुमान) मंदिर त्रिवेणी बांध पर रघुवरशरण महाराज गुफा वाले बाबा के सानिध्य में शुक्रवार को भी जारी रहा। सावन के छठवें दिन बतौर मुख्य अतिथि स्वामी भानुस्वरूप ब्रह्मचारी उपस्थित थे। नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वाधान में महामारी से मुक्ति के लिए यह यज्ञ कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


मुख्य यजमान के रूप में लेखाकार संघ के अध्यक्ष राग विराग सपत्नीक उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का भांग- धतूरे से अभिषेक किया। यज्ञ स्थल पर अभिषेक और आरती के बाद भक्तों को महाशिवपुराण कथा का अमृतपान कराते हुए स्वामी भानुस्वरूप ब्रम्हचारी ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से इस माह में सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

यज्ञ संयोजक पं श्याम सूरत पांडेय ने बताया कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से संपूर्ण ब्रह्मांड की पूजा करने का फल मिल जाता है। इस दौरान अभिषेक, आरती में योगिराज देवरहा जंगल बाबा, यज्ञाचार्य पवन देव, संरक्षक फूलचंद्र दुबे, बीके पांडेय, राजनाथ तिवारी, राजेंद्र तिवारी दुकानजी, महासचिव सत्य प्रकाश पांडेय, कृष्णानंद तिवारी,आशा पांडेय, श्रवण दुबे, विनीत कृष्ण भारद्वाज, दिनेश स्वरूप ब्रम्हचारी, कल्पनेश बाबा, मक्खन महाराज, महंत उमेश दास समेत कई संत और भक्त शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें