फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एकजुट हो संत-समाज, कठोर कार्रवाई की मांग

Thu, 02 Feb 2023 01:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जगद्गुरु रामानुजाचार्य योगाचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को अशोभनीय बताते हुए साधु-संतों से एकजुट होकर उनका विरोध करने का आह्वान किया है। उन पर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगद्गुरु रामानुजाचार्य योगाचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को अशोभनीय बताते हुए साधु-संतों से एकजुट होकर उनका विरोध करने का आह्वान किया है। उन पर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दो टूक कहा, मौर्य ने सस्ती लोकप्रियता के लिए यह बयान दिया है। उन पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

रामचरित मानस सनातन धर्म का सबसे बड़ा संविधान है, इसकी प्रतियां जलाने और अभ्रद टिप्पणी करने वालों पर एनएसए लगाया जाए। वहीं उन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन भी किया। कहा,उन्होंने सनातन धर्म को मजबूत किया है।

विज्ञापन


इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी विष्णुदास, राष्ट्रीय परशुराम सेना के अध्यक्ष विमल तिवारी, सचिव आशुतोष त्रिपाठी, स्वारिका, जूही, सुनीता, अलका,सरला, नेहा ने भी स्वामी प्रसाद की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें