फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंडिया पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य पर निलंबित छात्र ने गोली चलाई 

Wed, 12 Jun 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
गोली
विज्ञापन

हंडिया पालीटेक्निक की प्राविधिक शिक्षा परीक्षा के बाद कंट्रोल रूम में उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग-पैकिंग के समय एक निलंबित छात्र वहां पहुंच गया। उसने परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रधानाचार्य से कहा। मना करने पर निलंबित छात्र ने गोली चला दी। मामले की सूचना हंडिया थाने को लेकर छात्र के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


हंडिया पालीटेक्निक में इन दिनों प्राविधिक शिक्षा परीक्षा चल रही है। मंगलवार की शाम छह बजे कालेज के प्रिंसिपल बृजेश कुमार तथा अन्य अध्यापक उत्तर पुस्तिकाओं की सील पैकिंग कर रहे थे। उसी समय पालीटेक्निक का एक निलंबित छात्र अपने तीन दोस्तों के साथ आया और प्रिंसिपल से कहने लगा कि उसे परीक्षा में शामिल करने की अनुमति दी जाय। प्रिंसिपल ने मना किया तो उसने तमंचा निकाल लिया और फायर कर दिया। प्रिंसिपल का आरोप है कि तमंचा मिस होने की वजह से वह बच गए। इसके बाद निलंबित छात्र को उसके दोस्त ही वहां से ले गए। शाम को ही इसकी सूचना इंस्पेक्टर हंडिया को दी गई। प्रिंसिपल बृजेश कुमार ने पुलिस से निलंबित छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने और कालेज में पुलिस बल मुहैया कराने की अपील की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें