फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कौड़िहार सीएचसी में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीजों की भीड़

Tue, 13 Oct 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो नवाबगंज 02 सीएचसी कौड़िहार में मरीजों की लगी कतार
विज्ञापन
मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार में मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 305 के पार पहुंच गई। यहां आने वाले अधिकांश मरीज वायरल बुखार, तेज खांसी और गले की खराश से पीड़ित हैं। चिकित्सकों के अनुसार, वायरल बुखार के मरीजों को साधारण दवाइयां से भी कई दिन राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

सीएचसी कौड़िहार के अधीक्षक अमरेश वर्मा ने बताया कि यह मौसम सेहत के लिए संवेदनशील है। उन्होंने सावधानी बरतने की सलाह दी। अमरेश वर्मा ने एंटीबायोटिक दवाओं के अलावा नमक युक्त गुनगुने पानी से गरारा करने को फायदेमंद बताया। दिनचर्या और खान-पान में सावधानी के साथ सुबह-शाम ठंड से बचाव भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें