फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल लेने के 15 दिन बाद भी कोरोना की रिपोर्ट न देने पर हंगामा

Mon, 08 Jun 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
sample
विज्ञापन
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुलतानपुर भावा में 15 दिन पहले करोना की जांच के लिए स्वाब सैंपल देने वाले लोगों ने रविवार को हंगामा किया, उनकी मांग थी कि उन्हें करोना जांच रिपोर्ट की मूल प्रति दी जाए। हालांकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर का कहना था कि जांच कराने वाले सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई और उन्हें इस बात की जानकारी भी दे दी गई, इसके बावजूद लोग हंगामा करते रहे। किसी तरह उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन


सुल्तानपुर भावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 15 दिन पहले मुंबई से लौटने वाले 32 से अधिक लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया था। चार-पांच दिनों के बाद लोगों से यह बता दिया गया था उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, किसी में करोना की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद जांच कराने वाले लोग मान नहीं रहे थे। उनका कहना था कि जब उन्हें कोरोना नहीं है तो उसकी एक रिपोर्ट उन्हें दी जाए।

रिपोर्ट दिखाने के बाद ही लोग उन पर विश्वास करेंगे कि वह करोना पॉजिटिव नहीं है। रिपोर्ट की मूल प्रति न मिलने से उनके कई काम रुके हुए हैं वह अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। पीएचसी के अधीक्षक डॉ कुंजन कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट की हार्ड कॉपी नहीं आई है। अभी मौखिक रूप से बता दिया गया है कि सभी 32 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, इसके बाद भी लोग स्वास्थ्य केंद्र पर आकर हंगामा करते रहे। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट की मूल प्रति मिलते ही लोगों को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें