फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग में पिटाई के बाद छात्रों ने किया हंगामा, घेरा थाना, देर रात तक जांच में जुटी रही पुलिस

Tue, 29 Dec 2020 08:08 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
छात्रों ने थाने का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटरा स्थित कोचिंग संस्थान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो छात्रों की पिटाई के बाद जमकर हंगामा हुआ। साथी की पिटाई की सूचना पर दर्जनों की संख्या में छात्र कर्नलगंज थाने पहुंच गए। यहां कोचिंग संचालक समेत छह के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। जिसमें मारपीट के साथ ही रुपये छीनने का भी आरोप लगाया। पुलिस देर रात तक जांच में जुटी थी।
विज्ञापन


मम्फोर्डगंज में किराये के कमरे में रहने वाला दुर्गेश कुमार सिंह इविवि में विधि तृतीय वर्ष का छात्र है। उसने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब वह मनमोहन पार्क के पास स्थित कोचिंग संस्थान में एडमिशन के लिए गया था। साथ में उसका दोस्त संदीप कुमार वर्मा भी था। वहां कोचिंग संचालक, उसका भाई अपने चार अन्य साथियों व कुछ अज्ञात लोगों संग मौजूद था। आरोप है कि एडमिशन के लिए बात करने के दौरान ही संचालक के भाई ने विवि के छात्रनेताओं के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

विरोध पर गालीगलौज और फिर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और फिर डंडों व अन्य भारी चीज से पीठ व चेहरे पर वार किए। यही नहीं संचालक के भाई ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। पिटाई के दौरान ही एक हमलावर ने जेब में रखे 6500 रुपये भी छीन लिए। भुक्तभोगी का कहना है कि किसी तरह खुद को बचाकर वह अपने मित्र के साथ थाने पहुंचा। तब तक घटना की जानकारी मिलने पर विवि के दर्जनों छात्र कर्नलगंज थाने में जुट गए। वहां कोचिंग संचालक समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। कर्नलगंज पुलिस देर रात तक जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन


नहीं मिला दिवसाधिकारी, मुंशी को दी तहरीर

जिस वक्त शिकायत लेकर दर्जनों छात्र कर्नलगंज थाने पहुंचे, वहां कोई दरोगा मौजूद नहीं था। दिवसाधिकारी के बारे में पूछने पर वहां मौजूद सिपाहियों ने बताया कि वह क्षेत्र में हैं। इंस्पेक्टर के बारे में भी यही जवाब मिला। जिसके बाद भुक्तभोगी छात्रों ने थाने के मुंशी को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें