प्रयागराज। रेलवेभर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने मिनिस्ट्रीयल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा लेने के बाद अबनॉन टेक्निकल पॉपुलरकैटेगरी ( एनटीपीसी) परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद अब परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउन लोड होने शुरू हो गए हैं। बुधवार को उन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउन लोड हुए जिनकी परीक्षा 28 दिसंबर को है। अब बृहस्पतिवार को ऐसे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउन लोड होंगे जिनकी परीक्षा 29 दिसंबर को होनी है।
बता दें कि एनटीपीसी के जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कामर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, सीनियर कामर्शियल कम टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर, कामर्शियल अप्रेटिंस आदि पदों में भर्ती परीक्षा का पहला चरण 28 दिसंबर से 13 जनवरी 2021 तक आयोजित किया जाना है।
देश भर में इस चरण में कुल 23 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें आरआरबी प्रयागराज के अधीन 1.55 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। आरआरबी प्रयागराज ने परीक्षा संपन्न करवाने के लिए तीन राज्यों के दस शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। पिछले सप्ताह आरआरबी ने सिर्फ अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी दी थी, लेकिन अब आरआरबी प्रशासन ने परीक्षा केंद्र की जानकारी बुधवार से देनी शुरू कर दी है। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि बुधवार को वेबसाइट में एक लिंक एक्टिवेट कर दिया गया। ताकि परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र का नाम एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकें।