फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी परीक्षा: लिपिक और लेखा पदों के लिए खत्म हुई टाइपिंग टेस्ट की अनिवार्यता, रेलवे बोर्ड ने जारी किया बदलाव

Sun, 18 Oct 2026 04:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे में गैर-तकनीकी लोकप्रिय कोटि (एनटीपीसी) की भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने लिपिक और लेखा से जुड़े कई अहम पदों पर अंतिम चयन के लिए होने वाली अनिवार्य टाइपिंग (टंकण) परीक्षा को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
आरआरबी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में गैर-तकनीकी लोकप्रिय कोटि (एनटीपीसी) की भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने लिपिक और लेखा से जुड़े कई अहम पदों पर अंतिम चयन के लिए होने वाली अनिवार्य टाइपिंग (टंकण) परीक्षा को समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन


यह नया नियम वर्तमान में चल रही एनटीपीसी भर्ती 2026 से ही लागू हो जाएगा। इससे उन अभ्यर्थियों को बड़ा फायदा मिलेगा जो लिखित परीक्षा में तो बेहतरीन प्रदर्शन करते थे लेकिन टाइपिंग टेस्ट में तय गति न ला पाने के कारण अंतिम चयन से बाहर हो जाते थे।

इस व्यवस्था के तहत स्नातक स्तर के कनिष्ठ लेखा सहायक व वरिष्ठ लिपिक तथा बारहवीं स्तर के लिपिक-सह-टंकक व लेखा लिपिक के पद शामिल हैं। रेलवे बोर्ड के निदेशक (स्थापना) यूके तिवारी की ओर से सभी जोनों और आरआरबी को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, अब इन पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट आयोजित नहीं किया जाएगा, हालांकि अभ्यर्थियों से कंप्यूटर और टाइपिंग के बुनियादी ज्ञान की अपेक्षा रहेगी। चयन प्रक्रिया को सुगम बनाने के साथ ही रेलवे ने स्पष्ट किया है कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद संबंधित विभाग चयनित कर्मचारियों के कंप्यूटर या टाइपिंग प्रदर्शन की जांच करेंगे।

यदि नौकरी के दौरान कार्य प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो कर्मचारी के स्थायीकरण या पदोन्नति को रोका अथवा विलंबित किया जा सकता है। एनटीपीसी स्नातक स्तर के 3,548 पदों के लिए छह नवंबर तक और बारहवीं स्तर के 1,688 पदों के लिए 13 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें