फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह और 21 को होगी आरआरबी परीक्षा

Fri, 12 Dec 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेलवे भर्ती बोर्ड की जूनियर इंजीनियर और सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्रेणी के पदों की परीक्षा 14 और 21 दिसंबर को होने जा रही है। दोनों परीक्षाओं में आरआरसी जैसी भीड़ तो नहीं होगी लेकिन रेलवे ने इसके लिए झांसी और मुगलसराय पैसेंजर को बदले समय पर चलाने का ऐलान किया है। साथ ही इलाहाबाद से कानपुर के बीच स्पेशल ट्रेन भी चल सकती है।
विज्ञापन


रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से दो महीने पहले निकाले गए ग्रेड-पे 4200 रुपये वाले जूनियर इंजीनियर ग्रेड, डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट, केमिकल एंड मेट्रालॉजिकल असिस्टेंट के पदों की परीक्षा होगी। यह परीक्षा 14 दिसंबर को होगी। 21 दिसंबर को ग्रेड-पे 4600 रुपये वाले सीनियर सेक्शन इंजीनियर, चीफ डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट के पदों की परीक्षा होगी। दोनों पदों के लिए आरआरबी इलाहाबाद में 75 हजार से ज्यादा आवेदक हैं। दोनों श्रेणियों की परीक्षाओं के लिए रेलवे झांसी पैसेंजर सुबह 6.15 बजे के स्थान पर अपराह्न 14.30 बजे चलेगी। मुगलसराय पैसेंजर सुबह 7.15 बजे के स्थान पर अपराह्न 13.45 बजे छूटेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें