प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज की ओर से असिस्टेंट लोको पॉयलट की भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण रविवार एक सितंबर को पूरा हो गया। 28 अगस्त से शुरू हुई इस परीक्षा में कुल 19656 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस तरह से पिछले पांच दिन में कुल 90.48 अभ्यर्थियों ने लोको पॉयलट की भर्ती परीक्षा दी।
रविवार को परीक्षा प्रयागराज ओर कानपुर के कुल 13 केंद्रों में हुई। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह दस से 12 एवं दूसरी शिफ्ट में परीक्षा दिन में तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली के मुताबिक रविवार को परीक्षा के पांचवें एवं अंतिम दिन कुल 3861 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन परीक्षा देने के लिए 3347 अभ्यर्थी पहुंचे। उन्होंने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई।