उत्तर मध्य रेलवे के आईजी आरपीएफ एएन सिन्हा ने ट्रेनों पर बेवजह पत्थर फेंकने और चेन पुलिंग वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्तों के साथ हुई बैठक में उन्होंने अपराध नियंत्रण एवं यात्रियों में आरपीएफ के प्रति सुरक्षा भावना को और बेहतर करने का निर्देश दिया।
एनसीआर मुख्यालय में हुई बैठक में उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने की हिदायत दी। प्रयागराज में वर्ष 2025 में होने वाले महाकुंभ में सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले इंतजामों की भी उन्होंने समीक्षा की। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महाकुंभ के लिए गठित तकनीकी टीम के साथ बैठकें हुई हैं।