जिले के परिषदीय स्कूलों में बच्चों के निपुण लक्ष्य के मुकाबले शैक्षिक सुधार न होने से नाराज बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने जिले में तैनात तीनों स्टेट रिसोर्स ग्रुप यानी एसआरजी सदस्यों को नोटिस दिया है। सुनील तिवारी, वंदना श्रीवास्तव और प्रशांत ओझा को नोटिस जारी करके पूछा है कि समय-समय पर राज्य परियोजना कार्यालय से मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप निपुण लक्ष्य, शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि, कार्ययोजना संबंधी विषय में पिछले छह माह में कौन-कौन से कार्य किए गए हैं। बीएसए ने तीनों एसआरजी को नोटिस देकर आख्या मांगी है और आख्या न देने पर जुलाई माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।