फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छोड़ बसपा में शामिल हुईं रोशन जहां

Mon, 05 Sep 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। महारैली में सपा की एक महिला नेता समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं आदि ने बसपा का दामन थाम दिया। रोशन जहां सिद्दीकी लंबे समय से सपा से जुड़ी रहीं। रविवार को बसपा की रैली में उनके पार्टी में आने की घोषणा हुई। उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता पीआर मौर्या, रवि प्रकाश सिंह, अरविंद कुमार राजभर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि दूसरी राजनीति पार्टियों में कुछ खास नेताओं और गिने-चुने कार्यकर्ताओं की सुनी जाती है, जिसकी वजह से वरिष्ठ नेता खुद को ठगा सा महसूस करते हैं लेकिन बसपा में ऐसा नहीं है। यहां नेता से लेकर कार्यकर्ताओं तक के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसलिए दूसरे दलों के नेता, कार्यकर्ता बसपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। विरोधी पार्टियों से आने वाले बेदाग छवि के नेताओं का स्वागत किया जाएगा। उनका पूरा सम्मान होगा।
00
केशव को बताया अपराधी
इलाहाबाद(ब्यूरो)। भाजपा पर हमलावर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसा नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी, जो अपराधी है। केशव का आपराधिक इतिहास और उन पर कई मुकदमे भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशव को अपराधी कहने पर भड़के भाजपाई
इलाहाबाद (ब्यूरो)। परेड ग्राउंड में रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को अपराधी कहे जाने के मामले में पार्टी नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मायावती को शायद ये नहीं मालूम कि केशव मौर्य पर जो भी मुकदमे दर्ज हैं वे सभी राजनीतिक या किसी जन आंदोलन के ही हैं। वे अगर अपराधी होते तो वर्ष 2014 में रिकार्ड मतों से फूलपुर संसदीय सीट फतह न कर पाते। भाजपा नेता सुबोध सिंह ने कहा कि मायावती वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मिली करारी पराजय से अब तक उबर नहीं पाई हैं। सुबोध के मुताबिक परेड ग्राउंड में हुई रैली में मायावती ने 18 जिलों से अपने कार्यकर्ता बुलाए, लेकिन भाजपा की रैली के मुकाबले भीड़ नहीं जुटा सकी। पार्टी नेता विजय मिश्र, शशांक त्रिपाठी, रितेश मिश्र, देवेंद्र नाथ मिश्र, आशुतोष  धवल आदि ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद को अपराधी कहे जाने पर नाराजगी जाहिर की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें