फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : परेड मैदान के लोक निर्माण विभाग स्टोर से अरैल के बीच बनेगा रोप वे, खर्च होंगे करीब एक अरब रुपये

Fri, 16 Jun 2023 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ-2025 से पहले रोप वे के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इस पर करीब एक अरब रुपये खर्च होंगे। निर्माण प्रयागराज विकास प्राधिकरण कराएगा। इसके लिए एजेंसी का चयन भी हो चुका है।
विज्ञापन
रोपवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम से अरैल के बीच बनने वाले रोप वे के स्थान में बदलाव की तैयारी है। परेड मैदान स्थित लोक निर्माण विभाग से अरैल में त्रिवेणी पुष्प तक रोप वे के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है।

विज्ञापन


महाकुंभ-2025 से पहले रोप वे के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इस पर करीब एक अरब रुपये खर्च होंगे। निर्माण प्रयागराज विकास प्राधिकरण कराएगा। इसके लिए एजेंसी का चयन भी हो चुका है। पूर्व में हुए सर्वे के आधार पर अरैल में त्रिवेणी पुष्प से यमुना नदी के ऊपर से होते हुए शंकर विमान मंडपम तक रोप वे के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन इसमें कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं।

अफसरों के अनुसार किले की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहा है। ऐसे में रूट बदलने की तैयारी है। विकास प्राधिकारी के मुख्य अभियंता नीरज कुमार गुप्ता का कहना है कि नए रूट का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही डीपीआर तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एनजीटी समेत 17 विभागों से लेनी होगी एनओसी

रोपवे की राह आसान नहीं है। इसके लिए 17 विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। रोप वे में राजस्व विभाग के अलावा सेना, सिंचाई विभाग एवं लोनिवि की जमीन लेनी होगी। ऐसे में इन विभागों से एनओसी लेनी होगी। इनके अलावा एनजीटी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत कई अन्य विभागों से भी एनओसी लेनी होगी। सीआरओ कुंवर पंकज का कहना है कि रोप वे का लेआउट तैयार हो रहा है। एनओसी के लिए संबंधित विभागों को आवेदन भेजे जा रहे हैं। जल्द से जल्द एनओसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें