फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जुलाई से होगा रूट डायवर्ट

Wed, 05 Jul 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजीपी एस एन सावंत ने देर रात जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में इलाहाबाद से बनारस तक कांवड़ मेले में किसी भी तरह का जोखिम न उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सात जुलाई की रात से एक महीने तक ट्रैफिक डायवर्ट करने के निर्देश दिए। घाटों पर डीप वेरिकेडिंग कर जल पुलिस और गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। फ्लैक्स तथा अन्य माध्यम से डायवर्ट ट्रैफिक और महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की ओर से दी जाएगी। कांवड़ यात्रा के रूट के संवेदनशील स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


एडीजीपी कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान थाना प्रभारियों से कहा कि जिस थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर बवाल हुआ, उस क्षेत्र के थाना प्रभारी और सीओ नपेंगे। इस बार महिला कांवड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण लेडीज पुलिस भी रहेगी। प्रत्येक ढाबा और होटल पर रेट लिस्ट लगेगी। छोटे-छोटे क्लीनिक भी स्थापित होंगे। खुफिया टीम कावड़ियों की ड्रेस और सादे कपड़ों में रहेगी। व्यवस्थाओं को लेकर डीएम संजय कुमार ने भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करके व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
इस तरह होगा रूट डायवर्जन

-इलाहाबाद - बनारस फोरलेन वन वे होगा। इलाहाबाद से हंडिया के बीच उत्तर पटरी कांवड़ियों के  लिए रहेगी, जबकि दक्षिण पटरी छोटे वाहनों के लिए रहेगी।
- कानपुर से बनारस की ओर जाने वाले भारी वाहन कौशांबी के कोखराज से बाईपास होकर जाएंगे। इलाहाबाद से बनारस जाने वाले वाहन लोक सेवा आयोग, फाफामऊ, नवाबगंज बाईपास से हंडिया होकर जाएंगे। सहसों और झूंसी की तरफ से वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


-रीवा रोड मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहन लखनऊ और बनारस जाएंगे। उनका डायवर्जन जीटी जवाहर चौराहे से होगा। वापसी का मार्ग भी यही रहेगा। लखनऊ रोड से बनारस की ओर नवाबगंज होकर जाएंगे।
-मनकामेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए बैरहाना चौराहा से मिन्टो पार्क की ओर जाने वाले वाहन नए पुल से डायवर्ट होंगे। इसी तरह पुराने पुल से मिंटो पार्क की ओर जाने वाले वाहन बलुआ घाट मुंट्ठीगंज की ओर मोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- शनिवार रात 12 बजे से सोमवार रात आठ बजे तक कांवड़ियां मार्ग हंडिया से होकर संगम तक सभी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें