फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जंक्शन के पास लूट का खुलासा, अंबेडकर नगर, बरेली व बिहार के तीन बदमाशों ने की थी वारदात

Sun, 18 Sep 2022 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने पानी की बोतल का पेमेंट करते वक्त छात्र का पेटीएम पिन देख लिया था। इसके बाद सुनसान स्थान पर तमंचा सटाकर उससे मोबाइल व 5400 नकदी लूट ली थी। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद में जंक्शन के गेट नंबर चार के पास परीक्षा देने जा रहे छात्र आशीष कुमार से 5400 रुपये और मोबाइल लूट करने वाले तीन बदमाश रविवार को गिरफ्तार कर लिए गए। यह आंबेडकर नगर, बरेली व बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। करछना निवासी आशीष को 15 सितंबर की रात नौ बजे बदमाशों ने तब शिकार बनाया था जब वह परीक्षा के लिए दिल्ली की ट्रेन पकड़ने जंक्शन जा रहा था। घटना में शामिल तीनों बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन



इनमें क्रमश: मिराज अहमद, शादाब व अली हुसैन शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने पानी की बोतल का पेमेंट करते वक्त छात्र का पेटीएम पिन देख लिया था। इसके बाद सुनसान स्थान पर तमंचा सटाकर उससे मोबाइल व 5400 नकदी लूट ली थी। फिर इसी मोबाइल के पेटीएम से 15750 रुपये अलग-अलग जगहों से नकद ले लिए थे। कब्जे से बरामद एटीएम कार्ड के बारे में बताया कि इसे चारबाग रेलवे स्टेेशन के पास स्थित बूथ में एक व्यक्ति से छीना था और इसके जरिये सात हजार रुपये भी निकाले थे। 


यह भी बताया कि पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र में ई रिक्शा में एक व्यक्ति की जेब काटकर 20 हजार रुपये उड़ा दिए थे। खुल्दाबाद थाना के प्रभारी आरपी सिंह के मुताबिक, आरोपियों ने बताया है कि वह घूम-घूमकर अलग-अलग शहरों में वारदात करते थे। उनके कब्जे से 4970 रुपये व मोबाइल के अलावा तमंचा कारतूस बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें