फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हनुमानगंज में दिनदहाड़े बैंक के सामने महिला से लूट, घटना सीसीटीवी में कैद

Thu, 11 Aug 2022 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सहसों के सुल्तानपुर गांव निवासी लक्ष्मी सिंह पत्नी राहुल सिंह बुधवार को बरेठी उतरांव में बहन सरोज सिंह के घर गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन सवा नौ बजे वह अपनी बहन व भांजियों संग टेंपो से सरायइननायत के जैतपुर गांव स्थित मायके जा रही थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : लूट की वारदात को अंजाम देकर भागते बदमाश की फोटो सीसीटीवी में कैद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायइनायत थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव के पास स्थित बैंक की शाखा के सामने बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाश सोने के आभूषण और रुपयों से भरा बैग महिला से छीनकर मौके से फरार हो गया। भुक्तभोगी महिला अपनी बहनों के साथ बदमाश की बाइक के पीछे भी दौड़ी लेकिन तब तक वह आंखों से ओझल हो गया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन



सहसों के सुल्तानपुर गांव निवासी लक्ष्मी सिंह पत्नी राहुल सिंह बुधवार को बरेठी उतरांव में बहन सरोज सिंह के घर गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन सवा नौ बजे वह अपनी बहन व भांजियों संग टेंपो से सरायइननायत के जैतपुर गांव स्थित मायके जा रही थी। बीकापुर गांव स्थित एसबीआई बैंक की शाखा के पास पहुंचने पर अप्पे चालक ने आगे जाने से मना कर दिया। लक्ष्मी ने घर तक छोड़ने की बात भी टेंपो चालक से कही लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।


 इस पर लक्ष्मी अपनी दोनों बहनों और भांजियों के साथ वहीं पर उतर गई। सभी पैदल आगे बढ़े ही थे कि पीछे से सफेद रंग की अपाचे बाइक पर एक बदमाश वहां पहुंचा तथा लक्ष्मी के हाथ से सोने के आभूषण और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

Prayagraj News : लूट की शिकार महिला। - फोटो : अमर उजाला।
भुक्तभोगी महिला और उसकी बहनें बदमाश के पीछे भागीं लेकिन वह फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल इलाकाई पुलिस को दी गई लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। भुक्तभोगी महिला लक्ष्मी के मुताबिक पर्स में चार तोले सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठी, पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल सेट और एटीएम कार्ड था। 


 लूट की पूरी वारदात वहीं के एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाद में भुक्तभोगी महिला के भाई ज्ञानेंद्र सिंह की ओर से अज्ञात बदमाश के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। हालांकि देर शाम तक न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश करने की जरूरत समझी। इससे भुक्तभोगी में पुलिस के प्रति भी आक्रोश व्याप्त था।  
विज्ञापन

कुंभ कर्णी नींद में सरायइनायत पुलिस, लगातार हो रहीं वारदातें
सरायइनायत पुलिस की भारी उदासीनता के कारण इलाके में लगातार संगीन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बावजूद सरायइनायत पुलिस है कि उसकी नींद ही नहीं टूट रही है। तीन माह के भीतर चोरी, छिनैती और लूट की एक दर्जन वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। इसके बावजूद लगातार सक्रिय चोर, उचक्के और बदमाश इलाकाई पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें