अयोध्या रूट की बसों में बजती रहेंगी रामधुन
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने के बाद वहां जाने वाली बसों में रामधुन बजती ही रहेगी। रोडवेज परिचालकों को पहले यही जानकारी थी कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक ही वहां जाने वाली बसों में रामधुन बजेगी। इस वजह से कुछ बसों में इसे चलाया नहीं जा रहा था। यात्रियों ने इसे लेकर सवाल उठाए तो रोडवेज अफसरों ने स्पष्ट किया कि रामधुन और भजनों पर कोई रोक नहीं है। अयोध्या जाने वाली जिन बसों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं स्पीकर आदि है उसमें रामधुन और भजन पहले की तरह बजते ही रहेंगे।